प्रदेश

Chhattisgarh: परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की बाध्यता में छूट

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) कोरोना काल में होने वाले 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की बाध्यता में परीक्षार्थियों को छूट दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक विषय के 4 असाइनमेंट की बाध्यता को शिथिल करते हुए 3 असाइनमेंट ही अनिवार्य किया गया है।

(Chhattisgarh) अब परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय के कम से कम 3 असाइनमेंट को ही जमा करने की जरूरत होगी। जो परीक्षार्थी असाइनमेंट को जमा नहीं करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जायेगा।

माशिम ने ये भी कहा ही कि सभी विषय के परीक्षार्थी के सबसे ज्यादा अंक वाले 3 असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर 30 प्रतिशत अधिभार को आंतरिक मूल्यांकन हेतु मान्य किया जाएगा। (Chhattisgarh) मुख्य परीक्षा में सैद्धातिक अंकों के 70 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा तथा सैद्धांतिक अंकों के 30 प्रतिशत अंक असाइनमेंट परीक्षा के आधार पर स्कोर तैयार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *