Corona : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सामने आए 336 नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 336 नए मरीज मिले है। वहीं 263 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 8 मरीजों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 135, दुर्ग से 47, रायगढ़ से 23, बिलासपुर से 17, सूरजपुर से 15, महासमुंद से 14, कोरबा से 13, धमतरी से 11, राजनांदगांव से 8, गरियाबंद एवं बस्तर से 7-7, बलौदाबाजार एवं जशपुर से 6-6, बालोद से 5, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा एवं सरगुजा से 4-4 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 3 लाख 07 हजार 079 हो गया है। जिसमें से 4360 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 98 हजार 987 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3732 लोगों की मौत हो चुकी है।

