प्रदेश

Balodabazar: लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने में बलौदाबाजार -भाटापारा जिला पूरे राज्य में पहला

संझा बिहनिया बलौदाबाजार…. (Balodabazar) लॉकडॉउन के दौरान मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पूरे राज्य में अवल्ल रहा हैं।महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से 69,521 ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिल रहा हैं। जिससे निश्चित ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रहीं हैं।

राज्य सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आज राज्य भर में मनरेगा से सम्बंधित मई माह के आंकड़े प्रकाशित किये हैं। जिसमें श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के सँख्यात्मक दृष्टि से बलौदाबाजार -भाटापारा जिला राज्य में पहले स्थान पर बना हुआ हैं। क्रमशः दूसरे स्थान पर रायगढ़ एवं तीसरे स्थान पर राजनांदगांव जिला हैं।

(Balodabazar) सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के साहू ने बताया कि कलेक्टर श्री जैन के निर्देशॊ का पालन करते हुए पंजीकृत श्रमिकों को मांग के अधार पर रोजगार उपलब्ध कराये जा रहें हैं। जिसकी लगातार समीक्षा जिला पंचायत सीईओ के द्वारा की जा रहीं है। के के साहू ने कहा कि मई माह के प्रथम सप्ताह मे जिले मे कुल 69,521 श्रमिक कार्यरत हैं।

जिसमें जनपद पंचायत कसडोल में 20,505, बिलाईगढ़ 18,166,सिमगा 12,593 बलौदाबाजार 6,943,भाटपारा 5,926 एवं पलारी मे 5,388 श्रमिक कार्यरत हैं। निश्चित ही ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराये जाने से उनके आर्थिक स्थिती को और मजबूती मिलेगी।

(Balodabazar) कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने दी बधाई कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिला पंचायत की इस उपलब्धि पर मनरेगा में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा यह स्थान हमेशा बनें रहें इसके लिए आप सभी प्रयासरत करतें रहें। साथ ही मनरेगा कार्य के दौरान कोविड गाईडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन हो इसका विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *