प्रदेश

धरना स्थल पर मची अफरा-तफरी , अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही महिलाओं ने आत्मदाह करने की की कोशिश

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…दिवंगत शिक्षक कल्याण संघ की महिलाओं ने अपनी अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 52 दिन से धरने पर हैं , वे अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं, सरकार की तरफ से कोई पहल और बातचीत के लिए आगे ना आने के कारण यह महिलाएं आज आत्मदाह जैसा कदम उठाने पर विवश हो गई

बता दें कि धरना स्थल पर अगर समय रहते पुलिस ने बीच बचाव नहीं किया होता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी , पूरे मामले में पुलिस की भूमिका अहम रही, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा आत्मघाती कदम उन्हें नहीं उठाना चाहिए था ,

बहरहाल 55 दिनों से धरने पर बैठे रहने से वे आर्थिक रूप से तंग हो गई हैं और घर परिवार से भी दूर होती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *