सनिमा

निर्देशक सतीश जैन के फिल्म की शूटिंग जोरों पर , अपनी टीम के साथ शिवरीनारायण में डटे हैं सुपर डायरेक्टर, बनाने “चल हट कोनो देख लिही”

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…सुपरहिट डायरेक्टर सतीश जैन अपनी आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म चल हट कोनो देख लीही कि शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं , वे अपनी टीम के साथ शिवरीनारायण में डटे हुए हैं , बता दें कि सतीश जैन हमेशा अपनी फिल्म निर्माण में खोए रहते हैं और तब तक चैन से नहीं बैठते जब तक फिल्म पूर्ण न कर लें , अब तक उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रही जिनमें मोर छैया भुइयां से हंस झन पगली तक का सफर शामिल है ,

अभी अपनी फिल्म चल हट कोनो देख लीही में उन्होंने मोर जोड़ीदार फिल्म दिलेश साहू को मौका दिया है , इतिहास गवाह है कि जिन जिन कलाकारों को सतीश भैया ने मुख्य अभिनेता बनाया है वह स्टार बन गए थे,

अपनी निर्देशन क्षमता और टीम लीडरशिप में पक्के सतीश जैन का यह दूसरा शेड्यूल है पहला शेड्यूल किन्ही कारणों से रोकना पड़ा था , अभी शूटिंग में उनके साथ छोटे लाल साहू, सलीम अंसारी,भूपेंद्र चंदनिया ,रजनीश झांझी और संगीता निषाद समेत पूरी टीम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *