सनिमा

जसबीर कोमल की फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की शूटिंग हो गई है शुरू, कलाकारों में उत्साह का है माहौल

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…जसबीर कोमल की बहुप्रतीक्षित फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की शूटिंग गणेश चतुर्थी के दिन प्रारंभ हो गई है ,
आज इस फिल्म का पहला शॉट शिवानंद नगर के गणेश मंदिर से लिया गया, उसके बाद खमतराई के गार्डन में बाकी के सीन फिल्माए गए, जिसमे  राकेश यादव दीपिका सिंह, संजू भोई, पायल साहू, आरोही गुप्ता और बेबी पीहु,  धर्मेन्द्र सोनी, श्रीराम साहू, सोना कुमार ने अभीनय किया है,

फिल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि फिल्म आज से शुरू हुई है और 10 दिन तक अनवरत इसकी शूटिंग की जाएगी फिर दो चार दिनों का ब्रेक होगा उसके बाद गाने और क्लाइमेक्स को फिल्माया जाएगा

बता दें कि इस फिल्म में पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकारों का चयन किया गया है और सभी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस फिल्म में करेंगे,
इस फिल्म में  निर्देशन का जिम्मा नितेश लहरी पर है

गौरतलब है कि इस फिल्म में आपको भिलाई की बाइक और जीप में स्टंट करने वाली प्रभा ठाकुर भी नजर आएंगी उन्होंने आज पहले दिन अपने स्टंट का प्रदर्शन बखूबी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *