सनिमा

लाल हो गए छोटेलाल, निर्देशक सतीश जैन ने किया कमाल, कलेक्शन के मामले में केरला को पछाड़ा छत्तीसगढ़ी ने

sanjha bihaniya…5 मई को प्रदर्शित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म “ले शुरू होगे मया के कहानी” ने अब तक आए के सभी कीर्तिमान तोड़ दिए हैं, जानकारी के अनुसार सतीश जैन की इस फिल्म ने अपनी ही एक फिल्म हंस झन पगली का रिकार्ड भी तोड़ दिया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार द केरला स्टोरी को भी छत्तीसगढ़ में इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है भले ही निर्माता कलेक्शन का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। ले शुरु होगे मया के कहानी ऐसी फिल्म भी साबित हुई जिसके रात के शो भी हाउसफुल जा रहे हैं, भिलाई से आई खबरों के अनुसार बंद हो चुकी मौर्या चंद्रा सिनेमा में चंद्रा सिनेमा को इस फिल्म से पुनः शुरू किया गया, वहां भी दर्शकों की कतारें रोजाना देखी जा रही हैं। फिल्म रिलीज होने के पूर्व निर्माता छोटे लाल साहू थोड़े सहमें नजर आ रहे थे लेकिन फिल्म अपेक्षा से कहीं ज्यादा सफल साबित हुई। बहरहाल यह जादू तो सतीश जैन ही कर सकते हैं, क्योंकि वह एकमात्र निर्देशक हैं जो छत्तीसगढ़ की जनता का टेस्ट जानते हैं और समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *