मीटअप कार्यक्रम में एकत्रित हुए ढेर सारे कलाकार, फिल्म तहीं मोर आशिकी के प्रदर्शन को लेकर दिखा उत्साह
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फिचर फिल्म तहीं मोर आशिकी के कलाकारों का मीटअप कार्यक्रम काफी रंगारंग रहा। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार लक्षित झांझी, एल्सा घोष और रजनीश झांझी, अलीम बंशी समेत उपासना वैष्णव भी शामिल रही। इनके अलावा ढेर सारे कलाकारों ने अपनी उपस्थिति देकर इस मीटअप कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मीटअप कार्यक्रम में फिल्म के कलाकारों ने फिल्म की जानकारी और प्रदर्शन को लेकर की जा रही तैयारी के बारे में बताया साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म तहीं मोर आशिकी को मया दुलार देने की अपील भी की। बता दें कि यह फिल्म 6 सितंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। रोमांटिक लव स्टोरी और पारिवारिक ताने बाने से सजी इस फिल्म के निर्माता गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है।

जैसा कि सभी को पता है कि इस फिल्म के गीत मिलियन क्लब में शामिल हो चुके हैं क्योंकि गीत इस फिल्म की जान है। मीट अप कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकार रजनीश झांझी ने फिल्म में अपने रोल के बारे में जानकारी दी साथ ही अन्य कलाकारों द्वारा फिल्म में किए गए कैरेक्टर को लेकर सभी को बधाई दी।

उन्होंने बताया कि ढेर सारी फिल्मों में उन्होंने इस तरह के रोल किए हैं लेकिन इस फिल्म में उनके सामने उनका बेटा यानी लक्षित झांझी भी कैरेक्टर में था एक साथ दोनों के सीन के दौरान अभिनय को लेकर जो टक्कर हुई उसे देखकर दर्शक जमकर आनंद उठाएंगे। अभी फिल्म के पोस्टर सभी जगह लगाए जा रहे हैं जो काफी आकर्षक दिखाई पड़ रहे है।

