कलाकारों की हौसला अफजाई और हमेशा उनके साथ खड़ा है यह कलाकार, कलाकारों के सम्मान में निभाता है अग्रणी भूमिका
SANJHA BIHANIYA…. कलाकार सम्मान समारोह हो या होली मिलन या फिर किसी भी फिल्म का प्रमोशन इन सभी कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले कलाकार का नाम है शेख अलीम बंशी जिन्हें सब बंशी उपनाम से संबोधित किया करते हैं। मयारु भौजी जैसी ख्यातिनाम फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले अलीम बंशी आज भी कुछ एक फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं लेकिन उनका अत्यधिक वक्त बीतता है कलाकारों के लिए।

वे हमेशा छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रमोशन, कलाकारों के सम्मान और कलाकारों के हित में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। शेख अलीम का नाम पहली सेंसर छत्तीसगढ़ी वीडियो फिल्म के निर्माण के लिए भी जाना जाता है जिसका नाम है बंशी इस फिल्म में अलीम बंशी और संगीता घोष ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्माण यूमेटिक फॉर्मेट पर किया गया था।

आज छत्तीसगढ़ का हर कलाकार अलीम बंशी से वाकिफ है क्योंकि वह निस्वार्थ कलाकारों के लिए खड़े नजर आते हैं, किसी भी फिल्म के लिए सबसे पहले अपील करने वाले भी अलीम बंशी ही हैं। उन्होंने कलाकारों, फिल्म के निर्माता, निर्देशकों और तकनिशियनो के लिए रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन की भी शुरुआत की है जिसमें प्रतिवर्ष ढेरों कलाकार शामिल होते हैं।अभी वह छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, विगत दिनों आयोजित हुए इस फिल्म के मीटअप कार्यक्रम में अलीम ने मानो रंग ही जमा दिया था।

