सनिमा

कलाकारों ने उठा लिया जिम्मा अपनी फिल्म के प्रचार का, भिलाई – दुर्ग से लेकर कोरबा तक कर रहे जमकर प्रचार

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तहीं मोर आशिकी के प्रदर्शन की तारीख अब बिल्कुल नजदीक आ चुकी है, 6 सितंबर को यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर कलाकारों में उत्साह के साथ प्रचार का भी जिम्मा है, जिसे वे बखूबी निभा भी रहे हैं।
दुर्ग – भिलाई से लेकर बिलासपुर और कोरबा तक इस फिल्म के कलाकार फिल्म को मया दुलार देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में आयोजित हुए इस फिल्म के मीट अप कार्यक्रम को भी अच्छा रिस्पांस मिला साथ ही बिलासपुर में पत्रकारों से हुई बातचीत की खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। फिल्म के कलाकारों ने बताया कि जहां-जहां वे जा रहे हैं और फिल्म से जुड़ी बातें साझा कर रहे हैं वहां-वहां उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सभी कलाकार पूरी ईमानदारी और लगन से फिल्म का प्रचार करने में लगे हैं जिसका लाभ फिल्म को मिलेगा।
फिल्म की नायिका एल्सा घोष और नायक लक्षित झांझी, चरित्र अभिनेता रजनीश झांझी, चरित्र अभिनेत्री उपासना वैष्णव, सरला सेन समेत सभी कलाकार फिल्म के प्रचार में अपना पूरा समय दे रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *