छोटा पैकेट बड़ा धमाका…भागमानी, 30 मिनट में 3 घंटे के सिनेमा का अहसास
संझा बिहनिया… हाल ही में सुपर स्टार करन खान अभिनीत,निर्माता विकास खंडायित मेहर व छत्तीसगढ़ के जाने माने निर्देशक नितेश लहरी की शार्ट फ़िल्म “भागमानी” का प्रदर्शन श्री कृष्णा जी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुआ।
प्रदर्शन के साथ ही “भागमानी” को जिसने देखा उसने सकारात्मक प्रतिक्रिया ही दी,दर्शको ने तो यहां तक कह दिया कि “भागमानी” मात्र 30 मिनट में ही एक पूर्ण सिनेमा का अहसास दिलाती है जो हमे सिर्फ सिनेमा हॉल में ही मिलता है।

“भागमानी” को लेकर लगातार अच्छे रुझान आ रहे हैं और धीरे धीरे ही सही पर दर्शकों की संख्या में इजाफा हो रहा।
निर्माता विकास जी निर्देशक नितेश लहरी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
भागमानी के प्रमुख कलाकारों में दीपिका सिंह (नायिका),रवि शर्मा,हेमंत निषाद,प्रमिला रात्रे,राजेश पंडिया,नोखु सिंगौर,मिलन सिंगौर,माही साहू,आनंद साहू,लवकुमार आदि है।
प्रोडक्शन डिजाइनर अमरनाथ पाठक , पोस्ट प्रोडक्शन अभिषेक मूवीज वर्ल्ड ,छायांकन राजू देवदास, संपादक नारायण यादव, गायक अनुराग शर्मा,एक्शन आनंद साहू,बी.जी. एम. सूरज महानंद,नृत्य राम यादव व मेकअप रज्जु का है।

