सड़क पर लगी जाम की स्थिति, श्याम टॉकीज में रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म मिस यू मोर स्वीटहार्ट
संझा बिहनिया….. आज राजधानी के श्याम सिनेमा घर में छत्तीसगढ़ी फिल्म मिस यू मोर स्वीटहार्ट रिलीज हुई, इस मौके पर फिल्म के निर्देशक शेखर चौहान, जॉनसन अरुण और अभिनेता भूपेश चौहान, इशिका यादव के साथ डुप्लीकेट शाहरुख खान आकर्षण का केंद्र रहे, एसआरके शाहरुख खान के डुप्लीकेट हैं जिन्हें देखने के लिए लोग उमड पड़े, फिल्म में पधारे लोगों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया, पहले शो में निर्देशक सतीश जैन, मनोज वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, अमन पिक्चर्स के वितरक और निर्माता अलक राय, सुहासिनी जॉर्ज, डोमार सिंह ठाकुर, रामा निब्रड, चन्दन दीप, हेमंत निषाद समेत बड़ी संख्या में सिनेमा से जुड़े कलाकार शामिल हुए
भूपेश चौहान की इसके पहले भी एक छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज हो चुकी है यह उनकी दूसरी फिल्म है,शेखर चौहान भी लंबे समय से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं,
मुंबई में उनके संबंध होने की वजह से ही इस फिल्म का प्रचार प्रसार मुंबई के कलाकारों ने किया है, इसीलिए सिनेमा घर में भीड़ उमडी, फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है

छत्तीसगढ़ी फिल्म स्वीटहार्ट का प्रचार प्रसार अच्छा किया गया था इसलिए लोग उसको देखने के लिए टॉकीज खुलने से पहले ही पहुंच गए थे, इस बार कुछ नया देखने को मिला,
फिल्म का प्रीमियम नहीं किया गया उसके लिए बाकायदा टिकट भी काटी गई, जो जिसको जानता रहा उसने उसे टिकट दे दी और भी टिकट देने वाले थे, इसलिए भीड़ कुछ ज्यादा ही हो गई

