सुपर स्टार करन खान व दीपिका सिंह अभिनीत फ़िल्म “भागमानी”, 29 दिसम्बर को होगी प्रदर्शित
SANJHA BIHANIYA….. 29 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी सुपर स्टार करन खान व दीपिका सिंह अभिनीत, निर्देशक नितेश लहरी व निर्माता विकास खंडायित मेहर की फ़िल्म “भागमानी” ।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार करन खान लगातार नये नये फ़िल्म,वीडियो एलबम व शार्ट फिल्मों में नज़र आ रहे हैं।
इसी कड़ी में 29 दिसम्बर की सुबह श्री कृष्णा जी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर निर्माता विकास खंडायितमेहर व छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक नितेश लहरी की फ़िल्म “भागमानी” में वे नायक की भूमिका में नज़र आएंगे।

फ़िल्म के निर्माता व कहानीकार विकास जी ने बताया कि सभी कलाकारों ने बहुंत ही उम्दा अभिनय किया है और निर्देशक नितेश लहरी ने भी इस फ़िल्म को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नही छोड़ी है। उम्मीद है दर्शकों को हमारा ये प्रयास ज़रूर पसंद आएगा।
भागमानी के पटकथा-संवाद लेखक व निर्देशक नितेश लहरी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही एक अच्छी फिल्म बनती है,ये फ़िल्म सामाजिक संदेश देने के साथ ही पारिवारिक मनोरंजन,हसी-मज़ाक,एक्शन व कर्ण प्रिय गीत-संगीत से सजी एक मसाला फ़िल्म है और फ़िल्म के सभी कलाकार व तकनीशियनों ने शानदार काम को अंजाम दिया है।
भागमानी के प्रमुख कलाकारों में दीपिका सिंह (नायिका),रवि शर्मा,हेमंत निषाद,प्रमिला रात्रे,राजेश पंडिया,नोखु सिंगौर,मिलन सिंगौर,माही साहू,आनंद साहू,लवकुमार आदि है।
प्रोडक्शन डिजाइनर अमरनाथ पाठक , पोस्ट प्रोडक्शन अभिषेक मूवीज वर्ल्ड ,छायांकन राजू देवदास, संपादक नारायण यादव, गायक अनुराग शर्मा,एक्शन आनंद साहू,बी.जी. एम. सूरज महानंद,नृत्य राम यादव व मेकअप रज्जु का है।

