स्पेशल बिहनिया

अलग विषय और देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी, 28 जुलाई से छबिग्रहों में

SANJHA BIHANIYA….कबड्डी नाम सुनकर लगता है कि पारंपरिक खेल पर आधारित होगी यह फिल्म लेकिन नहीं इस फिल्म का विषय ही कुछ अलग है, कहानी देशभर के उन गांवों की है जहां समाज की कुरुतियां कैसे लोगों का घर बर्बाद करती हैं और घर की महिलाएं इसका शिकार होती हैं। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के लिए इन सब से लड़ना इतना आसान नहीं होता लेकिन किसी ना किसी को तो इसके खिलाफ आवाज उठानी ही पड़ती है, इन्हीं सब ताना-बाना से सजी है कबड्डी, इस फिल्म को 2 भाषाओं में छत्तीसगढ़ी और बृज में शूट किया गया है। छत्तीसगढ़ में इसके प्रस्तुतकर्ता है जाने-माने निर्माता रॉकी दासवानी। रॉकी ने कहा कि यह फिल्म महिला दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि इस फिल्म की कहानी कहीं ना कहीं किसी न किसी महिला से जरूर जुड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *