सनिमा

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज, होगी दशा और दिशा पर चर्चा

संझा बिहनिया…मुख्यमंत्री इन दिनों भेंट मुलाकात में व्यस्त हैं, इस दौरान वे यूट्यूबरो से भी मिले, रविवार को दिन था छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के कलाकारों निर्माता और निर्देशकों से मिलने का, तय समय से सभी पहुंच भी गए, लेकिन मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया गया, वे बाहर ही मुलाकात के बाद सिने जगत के लोगों का इंतजार करते रहे, होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित इस मुलाकात कार्यक्रम में निर्देशक सतीश जैन, संतोष जैन, अशोक तिवारी, मनोज वर्मा, रॉकी दसवानी, अनुमोद राजवेद, शैलेंद्र धर दीवान, सुनील तिवारी, शेखर चौहान, रत्ना पांडे, पुष्पेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, अनिरुद्ध दुबे, नकुल महलवार समेत बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्य मुलाकात करने पहुंचे हैं, जल्द ही पता चल जाएगा कि मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों के बीच क्या चर्चा हुई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *