छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र का एक और मीठा गीत आज हुआ रिलीज, फिल्म आएगी 12 जनवरी को
SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र आगामी 12 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है, इसके गीत श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किये जा रहे हैं। आज सुबह रिलीज हुआ गीत “भले देर सही” अभिनेता शिवा साहू और अभिनेत्री मुस्कान साहू पर फिल्माया गया है।गीत काफी मीठा और सुंदर है। शानदार अभिनय और सुंदर फिल्मांकन इस गीत में दिखाई देता है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े और उसे चाहने वालों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है सभी का इंतजार चार दिन बाद खत्म भी हो जाएगा, क्योंकि 12 जनवरी को यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित की जा रही है।

फिल्म शिवा साहू और मुस्कान साहू समेत पुष्पेंद्र सिंह, क्रांति दीक्षित, मनोज जोशी जैसे दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है। फिल्म के गीतों को शब्दों से संवारा है नवीन देशमुख ने और इसे संगीतबध्द किया है पी एल अर्जुन ने। माटी पुत्र फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ एक संदेश भी दिया गया है, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कहानी और किसानों की मूल समस्या को लेकर बनाई गई यह फिल्म अपनी छाप छोड़ेगी। पूर्व में रिलीज हुए गीतों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। आज रिलीज हुए गीत “भले देर सही” को भी लोगों ने पसंद किया और बहुत कम समय में बहुत अधिक लोगों तक इस गीत ने पहुंच बना ली है। गीत की बेहतरीन कोरियोग्राफी विलास राउत ने की है

