दो दिन में दो लाख विउ की ओर अग्रसर, दूल्हा राजा का ट्रेलर, गाने भी किया जा रहे हैं लगातार पसंद
sanjha bihaniya….. आगामी 26 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा का ट्रेलर मात्र दो दिनों में दो लाख विउ के आसपास पहुंच चुका है। इस फिल्म के गीतों ने भी अच्छी विवरशिप के साथ सकारात्मक कमेंट हासिल किए हैं। निर्माता निर्देशक राज वर्मा की छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा 26 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, इस फिल्म का निर्माण अरण्य सिनेमा के बैनर तले किया गया है।एसआरके म्यूजिक पर रिलीज हुए इस फिल्म के गीतों को भी लोगों ने खासा पसंद किया है जिनमें दमांद बाबू दुलरू और छोटे-छोटे कपड़ा प्रमुख है। फिल्म के अभिनेता राज वर्मा और अभिनेत्री काजल सोनबेर ने फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखने वाले सभी दर्शकों का धन्यवाद किया है। इस फिल्म में राज वर्मा और काजल सोनबेर के अलावा मशहूर विलेन मनमोहन सिंह ठाकुर भी नजर आएंगे, उनके साथ अंशु दास मानिकपुरी, संजय महानंद, हेमलाल कौसल और शैलेंद्र भट्ट की कॉमेडी लोगों को गुदगुदाएगी, इनके अलावा प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, अनुराधा दूबे, क्रांति दीक्षित, सोहेल खान, मनीषा वर्मा, दिव्या नागदेवे, राखी सिंह, राकेश यादव, प्रकाश साहू, राजू शर्मा और अनुपम वर्मा जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है। जिन-जिन लोगों ने इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर देखा है उन्होंने यह लिखा है की फिल्म का इंतजार रहेगा और हम इस फिल्म को जरूर देखेंगे।

