जितने गीत उतना टेस्ट, माटीपुत्र के हर गीत में अलग टेस्ट नजर आएगा – विलास राउत
SANJHA BIHANIYA….. 12 जनवरी को रिलीज हो रही बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र में 6 गीत है। जिनमें पांच गीतों को कोरियोग्राफ करने वाले नृत्य निर्देशक विलास राउत ने बताया की माटीपुत्र के सभी गीतों में अलग टेस्ट की अनुभूति होगी, जिसमें रोमांटिक, सेड और पारंपरिक गीत शामिल है। फिल्म का एक गीत संजू तांडी ने भी कोरियोग्राफ किया है।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में विलास राउत किसी परिचय के मोहताज नहीं है, वे नृत्य निर्देशक होने के साथ-साथ बहुत अच्छे मेकअप मैन और आर्ट डायरेक्टर भी हैं। माटी पुत्र फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत समय बाद कोई ऐसी छत्तीसगढ़ी फिल्म आ रही है जो अपने साथ छत्तीसगढ़ की महक और संस्कृति के साथ परंपरा को भी लिए हुए हैं। माटी पुत्र के गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में रिलीज हुए गीत “भले देर सही” काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही इसमें अभिनय करने वाले शिवा साहू और मुस्कान साहू की जोड़ी को भी पसंद किया गया। आगामी 12 जनवरी को यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है। इसके गीतों को श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है।इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन अमन पिक्चर्स के अलक राय कर रहे हैं।

