आ गई सूची, जाने छत्तीसगढ़ में कहां-कहां रिलीज हो रही है छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र
SANJHA BIHANIYA…… बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र किन-किन सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है उसकी संभावित लिस्ट आ गई है। लिस्ट के अनुसार प्रभात टॉकीज रायपुर समेत एफएनएक्स भनपुरी, आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स रायपुर, मिराज सिनेमा नया रायपुर, कृष्णा टॉकीज राजनांदगांव, चंद्रा टॉकीज भिलाई, अप्सरा टॉकीज दुर्ग, के शेरा शेरा दुर्ग, देवश्री सिनेमा धमतरी, मुकुंद मल्टीप्लेक्स चांपा, पद्मिनी सिनेप्लेक्स चांपा, चित्रा सिनेप्लेक्स कोरबा, निहारिका टॉकीज कोरबा, गोपी टॉकीज रायगढ़, आरके मॉल रायगढ़, पीहू मल्टीप्लेक्स खरसिया, बालाजी सिनेमा कसडोल, सिनेवर्ल्ड मल्टीप्लेक्स कांकेर, सिटी 36 मॉल बिलासपुर,पीवीआर मल्टीप्लेक्स बिलासपुर, मेट्रो सिनेमा जांजगीर, सिटी फ्लेक्स भाटापारा, मां भुवनेश्वरी कवर्धा, और माथुर सिनेमा चिखलाकसा मिलाकर माटीपुत्र फिल्म 24 सिनेमाघर में एक साथ रिलीज हो रही है। यह जानकारी फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय ने दी है। माटीपुत्र के गीत और ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों में पूरी फिल्म देखने की जिज्ञासा चरम पर है। आगामी 12 जनवरी को यह फिल्म इन सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है।


