सनिमा

“चाहत” छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म, 29 मार्च को होगी रिलीज, पोस्टर का हुआ विमोचन

SANJHA BIHANIYA…. निर्देशक राजा खान की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म चाहत 29 मार्च को प्रदर्शित होगी। बुधवार को लोकायन भवन में इसका पोस्टर विमोचन किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, निर्माता निर्देशक संतोष जैन, अनुपम वर्मा, अभिनेता राज वर्मा, क्रांति दीक्षित, फिल्म वितरक अलक राय समेत तमाम फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य मौजूद रहे। एक सादे समारोह में आयोजित हुए चाहत फिल्म के पोस्टर विमोचन में सिनेमा जगत के विषयों पर चर्चा भी हुई।

इस दौरान निर्माता निर्देशक संतोष जैन ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार आने से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का भला होने की आशा व्यक्त की, साथ ही उन्होंने चाहत फिल्म के कलाकार और निर्देशक टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा ने भी चाहत फिल्म की टीम को बधाई दी।

चाहत में बतौर अभिनेता आकाश सोनी और बतौर अभिनेत्री यासमीन ने अभिनय किया है। गौरतलब है कि राजा खान द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म घरौंदा रूपहले पर्दे पर रिलीज की जा चुकी है, उनकी एक और कृति झिटकु मिटकी काफी चर्चा में है। पोस्टर विमोचन समारोह में निर्देशक याकूब खान, मुमताज भाई, नितेश लहरी, राज वर्मा, संजू टांडी, नेहा पटेल, अमित जैन समेत फिल्म इंडस्ट्री के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *