सनिमा

“भागमानी” ने बदला भाग्य… शतक से पहुंची चैनल के टॉप पर, 100 k से अधिक व्यू

SANJHA BIHANIYA…. कुछ दिनों पहले श्री कृष्णा जी फ़िल्म के यूट्यूब चैनल पर सुपर स्टार करन खान व दीपिका सिंह अभिनीत, निर्माता विकास खंडायित मेहर व छत्तीसगढ़ के जाने माने निर्देशक नितेश लहरी की शार्ट फ़िल्म “भागमानी” प्रदर्शित हुई।

नया चैनल और कम सब्सक्राइबर होने के बाद भी धीमी शुरुवात करते हुए “भागमानी” ने अपनी रफ्तार पकड़ी और वर्तमान में 100k से अधिक व्यू के साथ ही चैनल के टॉप पर पहुंच गई है। “भागमानी” को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और लगातार इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं।
“भागमानी” के निर्माता विकास खंडायित मेहर व निर्देशक नितेश लहरी ने पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए दर्शकों को इस असीम प्यार के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही जिन्होंने भागमानी नही देखी है उन्हें फ़िल्म देखने की अपील की है।
भागमानी के कहानीकार व निर्माता विकास खंडायित मेहर, पटकथा-संवाद व निर्देशन – नितेश लहरी, छायांकन – राजू देवदास, संपादन – नारायण यादव, पोस्ट प्रोडक्शन – अभिषेक म्यूजिक वर्ल्ड, प्रोडक्शन डिज़ाइनर – अमरनाथ पाठक, गायक -अनुराग शर्मा, नृत्य – राम यादव, रूपसज्जा – रज्जु, वेशभूषा – लवकुमार, एक्शन – आनंद साहू और सहनिर्देशक – राजेन्द्र देवांगन हैं।
प्रमुख कलाकार करन खान, दीपिका सिंह, रवि शर्मा, प्रमिला रात्रे, राजेश पांडिया, हेमंत निषाद, मिलन सिंगौर, लव कुमार महानंद, माही साहू, आनंद साहू, नोखु सिंगौर, नंदू साहू व अन्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *