संझा स्पेशलसनिमा

डार्लिंग प्यार झुकता नहीं -2 , 21 से जाएगी फ्लोर पर, पहली शूटिंग शिवरीनारायण में

SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 की शूटिंग 21 दिसंबर से शुरू होने वाली है, लेकिन इसके पूर्व आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लांच किया गया, जिसमें फिल्म के अभिनेता अमलेश नागेश, अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल और निर्माता निर्देशक भारती वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। फर्स्ट लुक पोस्टर के लॉन्चिंग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के निर्माता निर्देशक सतीश जैन, मनोज वर्मा, अलक राय, संतोष कुर्रे, लाभांश तिवारी, लकी रंगशाही, योगेश मिश्रा,संतोष सोनू समेत मीडिया जगत के लोग भी उपस्थित रहे। इस दौरान फिल्म के टीम के सदस्यों ने लोकायन हाल को फिल्म के पोस्टर से सजा दिया था और जब फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लांच किया गया तब फिल्म के टाइटल का उद्घोष भी किया गया जिससे पूरा हॉल गूंज उठा।

इस मौके पर फिल्म की निर्माता निर्देशक भारती वर्मा ने आमंत्रित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और सभी ने भारती वर्मा को नई फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दी।
भारती वर्मा ने कहा की चर्चित अभिनेता और अभिनेत्री से सजी इस फिल्म के गीत भी कमाल के बने हैं जो दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। फिल्म को लेकर अमलेश नागेश और दीक्षा जायसवाल समेत शालिनी विश्वकर्मा में भी उत्साह देखने को मिला। फिल्म के डीओपी सिद्धार्थ सिंह है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *