सुनील सोनी के स्वर से सजा धमाकेदार गीत जय श्री राम, अभी यूट्यूब चैनल पर, 12 जनवरी से फिल्म में भी ले सकेंगे मजा
SANJHA BIHANIYA…. आगामी 12 जनवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र के गाने इन दोनों यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं, मुस्कान साहू और शिवा साहू अभिनीत इस फिल्म का तीसरा गीत जय श्री राम इन दोनों काफी ट्रेंड में है, इस गीत में भगवान हनुमान की आदमकद प्रतिमा के सामने अभिनेता शिवा साहू ने जबरदस्त गीत संगीत के साथ सुनील सोनी की आवाज में नैयनाभिराम अभिनय किया है, निर्मात्री तनु साहू द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र आगामी 12 जनवरी से सिनेमाघर में प्रदर्शित की जाएगी अभी इसके गीत यूट्यूब पर अपलोड किया जा रहे हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है
फिल्म में सभी टेस्ट के हिसाब से गीत संजोय गए हैं, फिल्म का टीजर जब रिलीज किया गया था तो उसे भी खूब पसंद किया गया, श्री सांई गुरु फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र के गीत भी श्री सांई गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकते हैं, गीत नवीन देशमुख ने लिखा है और संगीत पी एल अर्जुन ने दिया है और इस फिल्म के निर्देशक हैं संतोष देशमुख
इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं, उन्होंने बताया की फिल्म के टीज़र और गाने देखकर लोगों को अब फिल्म का इंतजार है

