मुख्यमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज, दी बधाई और छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानकारी
SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के फिल्म निर्माता निर्देशकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा की दशा और दिशा से अवगत कराया। इस मौके पर वरिष्ठ निर्माता निर्देशक संतोष जैन, सतीश जैन, मनोज वर्मा, लखी सुंदरानी, अनुमोद राजवेद, गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश अवस्थी, शैलेंद्र धर दीवान, सहित योगेश मिश्रा शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी सिनेमा के उत्थान के लिए नीति निर्धारण करने का आग्रह किया साथ ही जानकारी दी की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही फिल्म विकास निगम का गठन किया था जिसके अध्यक्ष बनाए गए थे राजेश अवस्थी लेकिन अध्यक्ष को पावर की कमी एवं कम समय मिलने के कारण वे ज्यादा कुछ कर नहीं पाए। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि अभी शुरुआत है अगर जल्द ही फिल्म विकास निगम में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए तो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के उत्थान के लिए कुछ निर्णय लिए जा सकेंगे।

