पूरी हुई गीतों की रिकॉर्डिंग बात खत्म, अब शुरू होगी मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR.. निर्देशक जसवीर कोमल द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म के गानों की रिकॉर्डिंग पूर्ण हो गई है,
बता दें कि इस फिल्म में जाने-माने गायकों ने स्वर दिए हैं जिनमें अनुराग शर्मा , चंपा निषाद, सुनील सोनी सहित कई नामी-गिरामी नाम है
जसबीर ने बताया कि गीत का काम खत्म हो गया है अब जल्द ही तैयारी कर वे शूटिंग पर जाएंगे , इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका देने वाले निर्देशक जसबीर ने कहा कि आने वाले समय में इन्हीं को छत्तीसगढ़ी सिनेमा का इतिहास रचना है, मैं तो सिर्फ माध्यम हूं!
निर्माता के रूप में सामने आए जितेंद्र साहू ने बताया कि जसबीर कोमल की रामायण को वह अपने ओटीटी पर प्रदर्शित करेंगे और प्रड्यूसर भी करेंगे!

