लंबे अंतराल के बाद रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म, प्रभात सिनेमा घर में मिस्टर चंदनिया का हो रहा है प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज पहुंचे हौसला अफजाई करने
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी ताला लग चुका था लेकिन लंबे अंतराल के बाद सिनेमा घर खुले और प्रभात सिनेमा में रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म मिस्टर चंदनिया
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक संतोष जैन ने बताया कि लंबे समय बाद उनकी फिल्म से शुरुआत होने पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं , 6 अगस्त को रिलीज के मौके पर प्रभात सिनेमा घर में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज सतीश जैन , प्रकाश अवस्थी , अशोक तिवारी और पुष्पेंद्र सिंह भी हौसला अफजाई करने पहुंचे
फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन मां फिल्म्स के तरुण सोनी ने किया है, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आकाश सोनी , चांदनी पारख, शोभिता श्रीवास्तव , विनय अंबशट , रजा मुराद, जयापति और प्रिया शर्मा है
फिल्म के तकनीकी निर्देशक अमित जैन ने बताया कि मिस्टर चंदनिया की कहानी अब तक कि आई छत्तीसगढ़ी फिल्मों से हटकर है, इस फिल्म में मुख्य कलाकार आकाश सोनी ने दोहरी भूमिका कर सभी को चौंका दिया है
बहरहाल लंबे अंतराल के बाद आई छत्तीसगढ़ी फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह का माहौल है!

