सनिमा

दो फिल्में एक साथ फिर हो रही रिलीज, बेटा और तीजा के लुगरा 2

SANJHA BIHANIYA… आगामी 22 नवंबर को दो छत्तीसगढ़ी फिल्में रिलीज हो रही है, एक का नाम है बेटा तो दूसरे का नाम है तीजा के लुगरा 2, बेटा फिल्म का निर्माण चंद्रशेखर चकोर द्वारा किया गया है जिसमें मुख्य अभिनेता के रूप में पुमंग राज नजर आएंगे, उनके अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री हेमा शुक्ला है। यह फिल्म एक पारिवारिक और साफ सुथरा मनोरंजन लिए हुए हैं। इसी तरह वी आर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म तीजा के लुगरा 2 में कलाकारों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है, जिसमें करण खान, प्रकाश अवस्थी, रिंकू राजा, कल्याणी और रश्मि देवांगन प्रमुख है।

वी आर फिल्म के बैनर तले इसके पूर्व तीजा के लुगरा का भी निर्माण किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस टाइटल को फिर लेकर आ रही है तीजा के लुगरा 2 की टीम। आगामी 22 नवंबर को सिनेमा प्रेमियों को दोहरी खुशी मिलने वाली है क्योंकि यह दोनों ही फिल्में एक साथ एक ही दिन रिलीज की जा रही हैं। दोनों ही फिल्मों की अपनी-अपनी खासियत है दोनों ही फिल्में पारिवारिक मनोरंजन और मारधाड़ से भरपूर हैं। इसी तरह दिसंबर माह में भी 20 दिसंबर को फिर एक बार दो छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं जिनका नाम है टीना टप्पर और डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *