स्पेशल बिहनिया

जन्मदिन हो तो ऐसा, केक सेरेमनी का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया

SANJHA BIHANIYA…. बीते दिनों छग के बहुचर्चित अभिनेता अलीम बंसी का अवतरण दिवस मनाया गया। उनका जन्मदिन यूं तो हमेशा खास होता है लेकिन इस बार की बात ही कुछ और थी। जी हां सबसे पहले तो अलीम बंशी के मित्र योगेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा और अमरजीत संधू समेत अन्य मित्र गणों ने एक दिन पहले ही केक काट दिया ताकि उनसे पहले कोई और बधाई ना दे सके।

फिर अगले दिन शुरू हुआ सिलसिला केक सेरेमनी का जो थमने का नाम नहीं लिया। क्या गढ़कलेवा, क्या सुंदरानी प्रोडक्शन हाउस, क्या संतोषी नगर शहर के अलग-अलग स्थान में अलीम बंशी के जन्मदिन पर केक काटे गए और उन्हें बधाइयां दी गई। यह सब इसलिए इतना भव्य हुआ क्योंकि अलीम बंशी सबके चहेते हैं।


मशहूर निर्माता निर्देशक सतीश जैन भी गढ़ कलेवा पहुंचे उन्होंने अलीम बंशी को बधाई दी और केक सेरेमनी में शामिल हुए। सुंदरानी प्रोडक्शन हाउस में भी निर्देश उत्तम तिवारी, मोहन सुंदरानी समेत सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से इतना प्यार मिलने पर अलीम बंशी ने कहा कि मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे जन्मदिन को इतना खास बना दिया सभी ने मुझे इतना प्रेम दिया जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने अभिनेता करन खान, अभिनेत्री तारा साहू, निर्माता पवन गुप्ता, अभिनेता दिनेश साहू, निर्देशक सतीश जैन, मोहन सुंदरानी, अलक राय, रिंकू रजा, जी विजय, चांदनी पारख, आलेख चौधरी और सभी स्नेही जनों का दिल से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *