“सुन सजना” यह फिल्म एक साथ 18 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है, सिनेमा प्रेमियों से फिल्म को मया दुलार देने की अपील
SANJHA BIHANIYA…. आज एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज हो रही है जिसका नाम है “सुन सजना” CRR क्रिएशन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक है गोपाल पांडे। यह फिल्म एक साथ 18 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रीमियर आज यानी 15 नवंबर को 12:00 बजे राजधानी रायपुर के प्रभात टॉकीज में आयोजित है।
CRR क्रिएशन ने छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमा प्रेमियों से फिल्म को मया दुलार देने की अपील की है। फिल्म का पोस्टर आकर्षक नजर आया, फिल्म की कहानी और संवाद गोपाल पांडे ने लिखे हैं, वहीं गीत अंजनी पांडे, संजय पांडे और संतोष दास ने लिखे हैं, जिसमें संगीत दिया है स्वयं गोपाल पांडे ने।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने कलाकार अलीम बंसी का जन्मदिन कार्यक्रम आज, केक सेरिमनी भी
इस फिल्म में एक्शन भी देखने को मिलेगा जिसे निर्देशित किया है जॉनसन अरुण ने, जॉनसन अरुण इस फिल्म के DOP भी हैं और इन्होंने ही फिल्म को एडिट भी किया है। फिल्म के खूबसूरत गीत कोरियोग्राफ किए हैं दिलीप बैस ने।
फिल्म के कलाकारों में गौरव झा, रितु सिंह, संजय वर्मा, सलीम अंसारी, पुष्पेंद्र सिंह, शैलेंद्र भट्ट, सरला सेन, कृष्णानंद तिवारी, दिनेश सिंह, सोनू पांडे और संध्या वर्मा ने अभिनय किया है।


