मोही डारे 2 का पहला गीत 7 जून को केकेई पर, फिल्म भी 1 अगस्त को होगी प्रदर्शित
SANJHA BIHANIYA… निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोही डारे 2 आगामी 1 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में सुपर स्टार करन खान और चुलबुली शालिनी विश्वकर्मा की धमाकेदार जोड़ी है। फिल्म में दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए नितेश कॉमेडियन और अलकरहा टूरा भी है। फिल्म अब रिलीज को तैयार है और इसका पहला गीत 7 जून को रिलीज हो रहा है केकेई यूट्यूब चैनल पर यानी करन खान यूट्यूब चैनल पर जिसका प्रचार प्रसार धमाके से किया जा रहा है। जैसा कि आपको पता है की अनुपम वर्मा की पूर्व की फिल्म मोही डारे रे को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सुधाराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक अनुपम वर्मा है और उसके संवाद नितेश लहरी ने लिखे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और वह इंतजार है भी 1 अगस्त को खत्म होने वाला है। तो 7 जून को इस फिल्म का पहला गीत देखना ना भूले करन खान के यूट्यूब चैनल पर।


