स्पेशल बिहनिया

TEEJA KE LUGRA -2… छत्तीसगढ़ी फिल्म “तीजा के लुगरा – 2” प्रदर्शन के लिए तैयार, फिल्म का पहला गीत आज शाम 4:00 बजे AVM गाना पर

sanjha bihaniya… बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तीजा के लुगरा 2, 22 नवंबर को समूचे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के जाने-माने कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म के सुपरहिट गीत अब दर्शकों के सामने होंगे, आज शाम 4:00 बजे पहला गीत AVM गाना के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

जिसे सुपरस्टार करन खान और नवोदित अभिनेत्री रश्मि देवांगन पर फिल्माया गया है। गीत का शीर्षक है “खोपा म तोर मया के” इस गीत की रचना चंद्र प्रकाश भारद्वाज ने की है और इसे अपने स्वर से सजाया है सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा ने।

तीजा के लुगरा 2 के इस गीत को कोरियोग्राफ किया है विलास राउत ने। वी आर फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म तीजा के लुगरा 2 के सभी गीत कर्णप्रिय हैं जिन्हें दर्शक एक के बाद एक सुन और देख सकेंगे।

इस फिल्म के निर्देशक जी विजय हैं और निर्माता राजन सूर्यवंशी और कुंदन मारकर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *