कला जगत

आज शाम 7:00 बजे कृष्णा म्यूजिक पर “राम का दीवाना” होगा रिलीज, इस दिवाली प्रभु श्री राम का सुंदर गीत

sanjha bihaniya… “राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है” की सफलता के बाद कृष्णा म्यूजिक धमतरी राम भक्तों के लिए लेकर आए हैं एक और राम भजन “राम का दीवाना”। जिसे आज शाम 7:00 बजे कृष्णा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है।

इस गीत के रचयिता, गायक व संगीतकार लुकेश ठाकुर हैं, डबिंग और मिक्सिंग मुंबई के कृष्णा जी ने की है, साथ ही म्यूजिक प्रोग्रामर रामशंकर जजवारे हैं।

इस गीत “राम का दीवाना” की निर्मात्री ज्योति ठाकुर है, उन्होंने बताया कि हमारे यूट्यूब चैनल के लिए भगवान श्री राम के एक से बढ़कर एक गीत तैयार किये जा रहे हैं जिसे समय-समय पर प्रदर्शित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि उनके चैनल के पहले गीत “राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है” को अच्छा प्रतिसाद मिला है।

गीत को तैयार करने का जिम्मा संगीतकार लुकेश ठाकुर पर रहा, उन्होंने मुंबई की अपनी टीम के साथ मिलकर इस गीत को तैयार किया है।

लुकेश ने बताया कि अभी प्रभु श्री राम के भजनों को काफी पसंद किया जा रहा है, इसलिए कृष्णा म्यूजिक के दर्शकों के लिए इस गीत “राम का दीवाना” को तैयार किया गया है, जिसे आप आज शाम 7:00 बजे देख व सुन सकेंगे। गीत निर्माण में विशेष सहयोग के लिए उन्होंने रोहित सिन्हा मुंबई का आभार व्यक्त किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *