“फ्रेंडशिप डे विशेष” ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे , छत्तीसगढ़ी सिनेमा में भी है इन दो दोस्तों का नाम , साथ मनाते हैं हर तीज त्यौहार , कई फिल्मों में भी साथ कर चुके हैं अभिनय
SANJHA BIHANIYA RAIPUR… “फ्रेंडशिप डे विशेष” उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू का नाम एक साथ ही लिया जाता है क्योंकि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इनकी जोड़ी काफी फेमस है , कचरा बोदरा के नाम से इनकी कॉमेडी जहां हंसा हंसा कर लोटपोट कर देती है वही मार्मिक दृश्यों में इनके अभिनय से आंखों में आंसू भी आ जाते हैं ,
इन दोनों के बीच दोस्ती भी अभिनय करते करते हुई , जब इनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने लगी तो इन्होंने साथ साथ अभिनय करने और जीवन के हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने की कसम खाई इसलिए आज कई साल हो गए इनकी दोस्ती को
बता दें कि ऐसा कोई दिन शायद ही हुआ होगा जब इन्होंने आपस में बात नहीं की होगी, उपासना और उर्वशी की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को कई फिल्में दी हैं, कोरोना काल में जब कलाकारों पर संकट मंडराया था तो इन दोनों ने अपनी दोस्ती की मिसाल कायम करते हुए कमजोर और गरीब तबके के कलाकारों की मदद खुले हाथों से की थी ,
दोनों ने बताया कि हम फिल्मों में साथ रहते हुए एक दूसरे के दिलों में भी रहते हैं , कोई भी ऑडिशन होता है तो हम दोनों साथ जाते हैं और गर्व की बात है कि हम दोनों का चयन हो जाता है
बाहर हाल इनकी दोस्ती ऐसी ही बनी रहे ,उनके प्रशंसकों ने इन्हें फ्रेंडशिप डे पर बधाई दी और दोनों की दोस्ती अटूट रहने की कामना की!

