होलिका दहन, काजल राघवानी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे छालीवुड के अभिनेता देवेंद्र जांगड़े
sanjha bihaniya…. गुजरात आनंद में बन रही भोजपुरी फिल्म होलिका दहन में भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे छालीवुड के अभिनेता देवेंद्र जांगड़े, छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुके देवेंद्र जांगड़े ने बताया कि इस फिल्म में वह तीन डिफरेंट कैरेक्टर में नजर आएंगे। कहानी और स्क्रीन प्ले काफी अच्छा है, जिसे सुनने के बाद डायरेक्टर साजिद खान को देवेंद्र जांगड़े ने फिल्म करने के लिए सहमति दी। साथ ही फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे भोजपुरी के सुपरस्टार कुंदन भारद्वाज। यह फिल्म एक पारिवारिक, हॉरर, कॉमेडी कहानी के ऊपर केंद्रित है, इसके डायरेक्टर साजिद मलिक हैं और निर्माता मुनव्वर खान है। सिनेमाटोग्राफी देवेंद्र तिवारी ने की है। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के दिग्गज पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, ललित उपाध्याय और शमशीर शिवानी भी नजर आएंगे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से प्रकाश जैस, दीपक सिंह, अनिल गुप्ता, नीलू यादव, मधु, पूजा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म गुजरात के साथ-साथ मुंबई और मनाली की खूबसूरत वादियों में शूट हो रही है। यह फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी।


