कला जगत

भागमानी की सफलता के बाद श्री कृष्णा जी फिल्मस की नई प्रस्तुति होगी हांसी ठिठोली, आधी शूटिंग हुई पूर्ण 

SANJHA BIHANIYA…. श्री कृष्णा जी फिल्मस के बैनर तले कुछ दिनों पूर्व यूट्यूब पर अपलोड की गई शॉर्ट फिल्म भागमानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उसे सफल फिल्मों की श्रेणी में ला दिया। भगमानी की सफलता को देखकर ही श्री कृष्णा जी फिल्म के निर्माता विकास भाऊ ने एक और फिल्म हांसी ठिठोली बनाने का निर्णय लिया और इसकी शूटिंग भी प्रारंभ कर दी।
विगत दिनों पाटन के आसपास के क्षेत्र में फिल्म के दृश्य और गीत शूट किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से अभिनेता दिनेश साहू, पूजा देवांगन, कुक्कू देवांगन, प्राण मानिकपुरी, बेबी गिन्जल लहरी, शोर्य डोंगरे, माही साहू, लोखु सिंघोड़, मिलन सिंघोड़, पोषण कका और अखिलेश वर्मा ने अभिनय किया।
हांसी ठिठोली के मुख्य कलाकारों में अभिनेता आकाश सोनी और अभिनेत्री काजल सोनबेर नजर आएंगी।

हांसी ठिठोली की आधी शूटिंग पूर्ण कर ली गई है जल्द ही बाकी दृश्यों का भी फिल्मांकन किया जाएगा और उसे जल्द ही श्री कृष्णा जी फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी हैं और पोस्ट प्रोडक्शन का काम श्रीमंत बारीक देख रहे हैं। फिल्म में गीत संगीत प्राण मानिकपुरी का है।

फिल्म में शादी के गीत में अभिनय कर रहे दिनेश साहू ने बताया की श्री कृष्णा जी फिल्म के बैनर तले लगातार अच्छी-अच्छी शॉर्ट फिल्में आ रही हैं जिनमें हांसी ठिठोली भी प्रमुख होगी। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर फिल्माए गए शादी के गीत में छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को बखूबी दिखाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *