कला जगत

लंबे संघर्ष के बाद सीढ़ियां मिल ही गई , मीरा के अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी है दम

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छोटे से गांव पिपरोद में एक किसान परिवार में पली-बढ़ी मीरा अपने जन्म से ही अपने साथ कला के प्रति त्याग और समर्पण लेकर बढ़ी हुई, गांव में स्कोप नहीं होने के कारण मीरा के माता पिता ने उसे रायपुर में संघर्ष करने की सलाह दी , साथ ही हमेशा साथ देने का वादा भी किया , आज भी वह वादा मीरा के साथ है

उनके माता-पिता ने दिन रात मेहनत की और उसके रायपुर में रहने खाने में होने वाले खर्च का बीड़ा उठाया, इधर मीरा भी अपने लक्ष्य को लेकर निकल पड़ी ,

लंबे संघर्ष के बाद सीढ़ियां मिल ही गई , मीरा के अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी है दम
मीरा साहू

कितने ही रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उसने अपनी आवाजें दी , सभी ने पहले यह कहा कि देखते हैं बताते हैं, फिर मीरा ने अभिनय भी किया ढेर सारी फिल्मों में सह अभिनेत्री के रूप में मीरा ने किरदार निभाया लेकिन मीरा का लक्ष्य तो गायकी था, जिसे आज वह पूरा करने में लगी है ,

लंबे संघर्ष के बाद सीढ़ियां मिल ही गई , मीरा के अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी है दम
मीरा साहू

मीरा के गाए कई गीत आज यूट्यूब पर हैं उन्होंने अपनी सुरीली आवाज भोजपुरी में भी दी है जो जल्द रिलीज होने वाला है

मीरा ने कहा कि हिम्मत नहीं हारना चाहिए, सभी का वक्त आता है और जब वक्त आता है तभी तो प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *