रामायण “राम के लीला” के सदस्य पहुंचे चंदखुरी , 6 मार्च को वहीं होगा राम के लीला का मुहूर्त
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बनने वाली रामायण राम के लीला के मुहूर्त एवं ऑडिशन माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में किए जाएंगे , यह जानकारी निर्देशक जसबीर कोमल ने दी , उन्होंने बताया कि आगामी 6 मार्च को ओडिशन भी रखा गया है ,
1 सप्ताह पूर्व यानी आज राम के लीला के निर्देशक जसबीर कोमल और संयोजक अखिलेश वर्मा चंदखुरी पहुंचे , वहां उन्होंने कलाकारों के ठहरने और ऑडिशन स्थल का जायजा लिया
इसके बाद वे ग्राम सिवनी पहुंचे जहां रामखेलावन जी से मुलाकात की , उन्होंने भी रामलीला के लिए टीम को शुभकामनाएं दी

