कला जगत

मैना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर मंटोरा, 2 जून को सुबह 7:00 बजे होगा रिलीज, सुपरस्टार दिलेश साहू और रश्मि देवांगन की है जोड़ी

संझा बिहनिया…हेमलाल चतुर्वेदी के स्वर से सजा गीत मंटोरा 2 जून को सुबह 7:00 बजे मैना म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा, इस गीत के निर्माता अलक राय हैं और निर्देशक सलीम खान हैं। गीत संगीत हेमलाल चतुर्वेदी ने दिया है। इस गीत में सुपरस्टार दिलेश साहू और अभिनेत्री रश्मि देवांगन की जोड़ी नजर आएगी 4K एचडी फॉर्मेट पर शूट हुए इस गीत को कोरियोग्राफ किया है मनोज दीप ने। निर्माता  अलक राय ने बताया कि मंटोरा गीत को बड़े ही खूबसूरत ढंग से बनाया गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को था और वह इंतजार 2 जून की सुबह 7:00 बजे खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों की मांग पर वे सुंदर-सुंदर कृति चैनल पर लाते रहेंगे, बस इसी तरह से मैना म्यूजिक को प्यार देने की अपील अलक राय एवं योगेश वर्मा ने की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *