सनिमा

अभिनेता रजनीश झांझी हुए चोटिल, पैरों में लगा प्लास्टर, 3,4 फिल्मों को नहीं दे पाए डेट

संझा बिहनिया…छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित चरित्र अभिनेता रजनीश झांझी इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में खत्म करने के बाद वह अपने गृह नगर भिलाई पहुंचे थे और किसी काम से दुपहिया पर जा रहे थे तभी अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए जिससे उनके पैरों की हड्डियों में क्रैक आ गया। डॉक्टर ने प्लास्टर चढ़ा दिया और घर पर आराम करने की सलाह दी। रजनीश झांझी ने बताया कि आगामी 10 जून को उनके पैरों का प्लास्टर उतर जाएगा। दुख इस बात का है कि अचानक हुई इस दुर्घटना के चलते उन्हें 2 से 3 भोजपुरी फिल्में छोड़नी पड़ी। रजनीश झांझी अभी लगातार भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसी दौरान वे आजमगढ़, लखनऊ और अन्य शहरों में शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस छोटी सी दुर्घटना से उनके हाथ से कुछ फिल्में छूट गई। रजनीश झांझी के हजारों फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *