कला जगत

एक साथ दो हस्तियों का मनाया जाएगा जन्मदिन, राजधानी के श्याम टॉकीज में केक काट कर दी जाएगी बधाई

sanjha bihaniya..एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू और अभिनेता अलीम बंसी के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े सदस्यों के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से केक काटकर खुशियां मनाई जाती है। इसी कड़ी में आज शाम को श्याम सिनेमाघर में निर्देशक व अभिनेता सलीम खान और अभिनेत्री अंजली ठाकुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाने की योजना है। अलीम बंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सलीम खान एक शानदार एक्टर और बेहतरीन निर्देशक हैं साथ ही अंजली ठाकुर बहुत अच्छी अदाकारा है। उनके जन्मदिन के खुशी के मौके पर हम सभी को शामिल होने का एक मौका मिल रहा है इसीलिए इस उपलक्ष में भाई दिनेश साहू के साथ मिलकर केक काटा जाएगा। जिसमें श्याम टॉकीज के संचालक लाभांश तिवारी भी मौजूद रहेंगे।गौरतलब है कि इसके पूर्व भी अलीम बंसी और दिनेश साहू के द्वारा दर्जनों फिल्मी हस्तियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *