कला जगत

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का यादें कार्यक्रम, सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम में पहुंचे ढेरों कलाकार

SANJHA BIHANIYA… हमेशा की तरह इस बार भी सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के जाने-माने गायक गायिकाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर और सिंगर राकेश रोशन साह ने जानकारी दी कि उनके म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में बॉलीवुड के जाने-माने गायक गायिकाओं की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि उनकी यादें हमेशा हम कलाकारों के दिलों में जिंदा रहे।

इस बार के लता मंगेशकर की यादें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अरुण कुमार यादव वरिष्ठ कवि भी शामिल हुए। इनके अलावा दूर-दूर से आए गायको ने अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान अश्वनीकांत, नीलम धुर्वे, अरुणा मिरि, संजीव राय, संजय कौशिक, रंजीत सरकार, सहेत्तर पाटले, संदीप चटर्जी, प्रेमलाल साहू, संगीता साहू, मनीषा अवस्थी, प्रदीप कुमार मजूमदार, श्रीकांत रत्नाकर, पियूष रत्नाकर, श्रेयांश रत्नाकर, अंजू रत्नाकर, संध्या देवांगन, सत्यजीत घोष, आशुतोष कटकवार, कमलाकांत बंसी, परमेंद्र रजक, ईश्वर साहू, ओम प्रकाश स्वर्णकार, मोनिका दत्ता, रानो पसेरीया, अंजली कुमारी, ज्योति क्षीरसागर, क्रांति कुमार जटवार, नरसिंह राव, जय सिंह, मनहरण सिंह, एस वी जगन मोहन राव समेत ढेर सारे कला प्रेमी शामिल हुए। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद इब्राहिम एवं रायपुर से विशेष रूप से पधारे सेतू साहू ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *