स्पेशल बिहनिया

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ आशिक बईहा का ट्रेलर, नए कलाकारों से सजी है यह फिल्म

SANJHA BIHANIYA… बहुत जल्द रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म आशिक बईहा का ट्रेलर वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया गया, प्रेम का इजहार करने के दिन के रूप में मनाए जाने वाले इस दिवस पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर निर्माता ने संदेश दिया है कि प्यार हमेशा अमर रहेगा। आशिक बईहा के मुख्य कलाकारों में तेजपाल लहरी, अहाना फ्रांसिस, धनलक्ष्मी जुमनानी, अजय सहाय और बलराज पाठक हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद प्रतीत होता है कि प्यार में चोट खाया प्रेमी प्यार के सहारे ही जिंदा रहता है।

फिल्म के लेखक व निर्देशक नितेश लहरी हैं, उन्होंने बताया की फिल्म में नए-नए कलाकारों ने खूब मेहनत की है और फिल्म काफी अच्छी बन पड़ी है। इस फिल्म के गीत और ट्रेलर को चंदन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिन्हें खूब सराहना मिल रही है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *