स्पेशल बिहनिया

ढेरों प्रशंसा और एक अच्छी फिल्म का खिताब अर्जित किया माटीपुत्र ने, अभिनेता शिवा साहू के लिए रास्ते खुले

SANJHA BIHANIYA…. 12 जनवरी को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म माटीपुत्र को जिसने देखा उसने ही तारीफ की। फिल्म सभी दृष्टिकोण से अच्छी बताई गई। सबसे खास बात फिल्म में हीरो शिवा साहू द्वारा किया गया एक्शन काबिले तारीफ रहा। इसके अलावा सभी मूड के दृश्यों में भी कमाल का अभिनय प्रस्तुत किया शिवा ने।

फिल्म देखने पहुंचे मशहूर निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने तो यहां तक कह दिया कि वह शिवा को लेकर फिल्म बनाएंगे, इससे बड़ी बात एक कलाकार के लिए और क्या होगी कि उस डायरेक्टर ने उन्हें पसंद किया जिसकी फिल्में सब पसंद करते हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक और स्टार मिल गया है माटी पुत्र से। फिल्म के अन्य कलाकारों ने भी सधे हुए अभिनय से फिल्म में रोचकता बनाए रखी। खासकर क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह और मनोज जोशी के अभिनय को सभी ने पसंद किया। फिल्म को अच्छी साबित करने में फिल्म की अभिनेत्री मुस्कान साहू का भी उतना ही स्थान है जितना अन्य कलाकारों का क्योंकि मुस्कान साहू ने कई फिल्में की है लेकिन इस फिल्म में उनका अभिनय अपग्रेड नजर आया।

बहरहाल कुल मिलाकर कलाकारों, तकनिशियन और निर्देशक ने मिलकर एक अच्छी फिल्म परोसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *