स्पेशल बिहनिया

एल्सा की एक और फिल्म तहीं मोर आशिकी, ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार संवादों के साथ जबरदस्त एक्शन भी

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ में सुपरहिट अभिनेत्री बन चुकी एल्सा घोष की लगातार एक के बाद एक फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं उनकी सभी फिल्मों को दर्शकों का प्यार और दुलार भी मिल रहा है। इसी कड़ी में उनकी एक और फिल्म 6 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है जिसका नाम है तहीं मोर आशिकी।

इस फिल्म में उनके अपोजिट हैं अभिनेता लक्षित झांझी। फिल्म का ट्रेलर देखकर सभी ने दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को लाजवाब कहा साथ ही फिल्म के संवादों की भी जमकर तारीफ की। फिल्म में प्रेम कहानी के साथ शानदार पारिवारिक ड्रामा इसकी खासियत है, तहीं मोर आशिकी फिल्म में दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति फिल्म में जान फूंकती है साथ ही इसके जबरदस्त संवाद अवश्य दर्शकों को आकर्षित करने में सफल होंगे।
इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है और निर्माता गुलशन बघेल, शुभम गुप्ता है। इस फिल्म के गीत काफी ट्रैंड में है जिसमें दो गीत तो मिलियन व्यू तक जा पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *