भाई बहन के रिश्ते की अनूठी कहानी है तीजा के लुगरा 2, करन खान, प्रकाश अवस्थी समेत ढेरों कलाकारों का है जमघट
sanjha bihaniya… वी आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तीजा के लुगरा 2 आगामी 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के पावन पर्व तीजा और भाई बहन के प्रेम की अनूठी कहानी देखने को मिलेगी जिसे निर्देशित किया है जी विजय ने। इस फिल्म के निर्माता है राजन सूर्यवंशी कुंदन मारकर साथ ही सह निर्माता के रूप में सीमा दिनेश धोपे, विजय गुमगावकर और अमित जैन है।
इस फिल्म के कलाकारों की फेहरिस्त में करन खान, प्रकाश अवस्थी, रिंकू रजा, रश्मि देवांगन, प्रतिमा, कल्याणी, उर्वशी साहू, संजू साहू, पुष्पेंद्र सिंह, पवन गुप्ता और संतोष निषाद बोचकू शामिल है।
फिल्म तीजा के लुगरा 2 में सुमधुर गीतों का संग्रह भी है जिसे स्वर से सजाया है सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, चंपा निषाद, कंचन जोशी और शेख अमीन ने।
यह फिल्म पारिवारिक ताने-बाने से सजी और बंधी फिल्म है, यह तीजा के लुगरा का पार्ट 2 है, इसके पूर्व तीजा के लुगरा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था क्योंकि पहली बार इस तरह की फिल्म दर्शकों के बीच थी जिसमें भाई बहन के प्यार को बखूबी दर्शाया गया था। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस बार भी उतनी ही मेहनत और उतने ही लगन से कोशिश की गई है ताकि छत्तीसगढ़ के दर्शकों को एक भरपूर पारिवारिक मनोरंजक फिल्म परोसी जा सके।

