स्पेशल बिहनिया

झिटकू मिटकी का पहला गीत कल सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर, 7 फरवरी से फिल्म भी पर्दे पर

SANJHA BIHANIYA… आगामी 7 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी का पहला गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर कल रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म बस्तर की एक प्रेम कहानी पर आधारित है जो लगभग 300 वर्ष पूर्व की बताई जा रही है। यह प्रेम कहानी उस क्षेत्र में अमर हो गई जिसे अब आदिवासी अपना आदर्श मानते हुए उनकी पूजा करते हैं।

अभिनेता लाल जी कोर्राम और अभिनेत्री लवली अहमद पर फिल्माया गया यह गीत बस्तर की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। अलका चंद्राकर और अनुराग शर्मा के स्वर से सजा यह गीत 25 दिसंबर को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर सुबह 7:00 बजे रिलीज हो रहा है।

बस्तर की अमर प्रेम कहानी और सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को निर्देशित किया है राजा खान ने, राजा खान ने बताया कि उन्हें इस फिल्म का निर्माण करने में 4 साल का समय लगा क्योंकि 300 वर्ष पुरानी कहानी को हू ब हू पर्दे पर उतरना काफी कठिन रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *