संझा स्पेशल

रियल लाइफ में भी हैं बाप बेटे, फिल्म में भी निभाया यही किरदार, आपस में होगी टक्कर

SANJHA BIHANIYA…  6 सितंबर को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी में जाने-माने चरित्र अभिनेता रजनीश झांझी ने बाप का किरदार निभाया है वह भी अपने ही रियल बेटे यानी लक्षित झांझी के साथ, दोनों ही कलाकार अभिनय से एक दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे इस फिल्म में। दरअसल यह फिल्म तहीं मोर आशिकी एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें अभिनेता लक्षित झांझी के माता-पिता के रोल में उपासना वैष्णव और रजनीश झांझी है। शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए लक्षित झांझी ने बताया कि जब भी पापा के साथ मेरा सीन होता था तो मैं असहज महसूस करता था लेकिन उस वक्त पापा ही मेरा उत्साह वर्धन करते थे, कई बार तो ऐसा भी हुआ कि पापा ने मुझे कहा कि मुझसे अच्छी एक्टिंग करते हो लक्षित तुम।
बहरहाल फिल्म को लेकर अगर सबसे अधिक खुशी किसी को है तो वह है झांझी फैमिली को,क्योंकि इस फिल्म में एक पिता के सामने पुत्र और पुत्र के सामने एक पिता का अभिनय होगा, जिसका भरपूर आनंद दर्शक भी उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *