तहीं मोर आशिकी के गीतों को मिला है अच्छा रिस्पांस, लाखों की संख्या में दर्शकों ने किया पसंद
15 अगस्त को ट्रेलर और 6 सितंबर को फिल्म हो रही है रिलीज
SANJHA BIHANIYA… निर्माता गुलशन बघेल, शुभम गुप्ता और निर्देशक अभिषेक सिंह की छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी के गीतों को यूट्यूब पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला, इसके गीत मोर मन के भाखा, नैना लड़ गे रे,और वादा करे रहे राजा की विऊ संख्या लाखों में पहुंच गई है। दर्शकों के प्यार और दुलार से कलाकार और फिल्म के सदस्य काफी खुश हैं। सभी को उम्मीद है की फिल्म के ट्रेलर को भी ऐसा ही रिस्पांस मिलेगा जो 15 अगस्त को सुबह 7:00 बजे एसआरके म्यूजिक पर प्रदर्शित होगा। इसी तरह संपूर्ण छत्तीसगढ़ में यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। जिन गीतों को इतना अधिक पसंद किया गया है उनको स्वर से सजाया है सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा ने।

फिल्म में लक्षित झांझी और एल्सा घोष की केमिस्ट्री कमाल की है जो गीतों से ही प्रतीत हो रही है। यह फिल्म रोमांटिक फ्लेवर लिए पारिवारिक ताने-बाने से सजी साबित होगी जिसमें दमदार चरित्र अभिनेता रजनीश झांझी और चरित्र अभिनेत्री उपासना वैष्णव की संवाद अदायगी कमाल की है।
दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उत्सुकता का बयान कर रही हैं।इस फिल्म को ढेर सारे और भी कलाकारों ने अपने अभिनय से सजाया है।

