स्पेशल बिहनिया

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, तोर मया म होगे खून खराबा हुई रिलीज, अगले पार्ट का है इंतजार

SANJHA BIHANIYA… 20 मार्च को शाम 4:00 बजे करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म तोर मया म होगे खून खराबा का यह पहला पार्ट था जो काफी रोचक लगा। इस फिल्म को देखकर दर्शकों ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी और अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार होना बताया।
ब्रह्मा निषाद और गीतांजलि द्वारा अभिनीत इस शॉर्ट फिल्म में कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है साथ ही फिल्म के अंत में निर्देशक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर अगले पार्ट का इंतजार होना लाजिमी हो गया। प्रेम कहानी और ट्वीस्ट के साथ इस शॉर्ट फिल्म ने सभी को आकर्षित किया। तोर मया म होगे खून खराबा का प्रस्तुतीकरण लाजवाब है और इसका सिनेमाई ट्रीटमेंट इसकी जान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *