कला जगत

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, आ गया 20 मार्च, शाम 4:00 बजे होगी रिलीज ब्रह्मा निषाद की शॉर्ट फिल्म

SANJHA BIHANIYA… काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ ही गया जब बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित होगी जिसका नाम है “तोर मया म होगे खून खराबा”
इस शॉर्ट फिल्म का इतना इंतजार आखिर दर्शक क्यों कर रहे थे? आखिर इस शॉर्ट फिल्म में ऐसा क्या है? इन सभी सवालों से आज शाम 4:00 बजे पर्दा उठ जाएगा, जब यह करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी शॉर्ट फिल्म।

“तोर मया म होगे खून खराबा” के मुख्य कलाकार ब्रह्मा निषाद और गीतांजलि ने कहा कि दर्शकों के साथ-साथ हमें भी आज के दिन का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि हमने इस शॉर्ट फिल्म में जैसा परफॉर्म किया है उसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखनी और सुननी है।
इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता करण साहू है, उनका मानना है कि इस फिल्म को फीचर फिल्म के हिसाब से निर्मित किया गया है ताकि दर्शकों को सिनेमा का फील आए। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही वे एक और प्रोजेक्ट लेकर फ्लोर पर जाने वाले हैं। “तोर मया म होगे खून खराबा” का टाइटल भी लोगों में बेहद चर्चा का विषय रहा है, यह पहली बार है जब किसी शॉर्ट फिल्म के पोस्टर जारी किए गए और उन्हें सिनेमाघर में भी लगाए गए। यह शॉर्ट फिल्म रिलीज के पहले काफी ट्रोल भी होती रही इसीलिए दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।
तो आज शाम 4:00 बजे आप भी देखना ना भूले करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर “तोर मया म होगे खून खराबा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *